पर्थ
ताइवान ने महिला एशियाई कप फुटबॉल के ग्रुप-सी मैच में वियतनाम को 1-0 से हराकर एक मैच शेष रहते हुए तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। सू यू-ह्सुआन ने 26वें मिनट में निर्णायक गोल किया। साकी मात्सुनागा का शॉट क्रॉसबार से टकरा गया, जिसके बाद सू ने रिबाउंड पर हेडर की मदद से गोल कर दिया।
ताइवान तीन बार एशियाई कप का चैंपियन रहा है जिसमें टीम ने अपना पिछला खिताब 1981 में जीता था। जापान से बुधवार को 0-2 से हारने वाली ताइवान की टीम के लिए यह जीत काफी अहम है।
वियतनाम ने अपने शुरुआती मैच में भारत को हराया था, लेकिन 2022 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली यह टीम ताइवान की रक्षा पंक्ति को भेदने में संघर्ष करती रही । दोनों टीमों के नाम दो-दो मैचों के बाद एक समान तीन अंक है।

More Stories
वैभव सूर्यवंशी टेस्ट के लायक नहीं? मोंटी पनेसर के दावे पर माइकल क्लार्क ने दिया करारा जवाब
एशियन गेम्स 2026: भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से रौंदा, फाइनल में पहुंची हरमनप्रीत की टीम
एशियन गेम्स 2026: शेफाली वर्मा का तूफानी शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रन का लक्ष्य