मियामी
मियामी ओपन में महिला एकल के सेमीफाइनल में फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला और अमेरिका की जेसिका पेगुला के बीच शुक्रवार को मुकाबला होगा। अमेरिका की चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने गुरुवार को हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में ब्रिटेन की एम्मा राडुकानू को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
पेगुला ने राडुकानू पर 6-4, 6-7(3), 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। इसी के साथ अमेरिकी खिलाड़ी ने पिछले चार वर्षों में तीसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका कल फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला से मुकाबला होगा।
एक दिन पहले बुधवार को फिलीपींस की टेनिस खिलाड़ी एला ने मियामी ओपन में एक और उलटफेर करते हुए महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियाटेक को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्वियाटेक को एला ने सीधे सटों में 6-2, 7-5 से हराया।

More Stories
हर्षित राणा की टीम इंडिया में वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में मिल सकता है डेब्यू का मौका
ENG vs NZ 2nd Test: जो रूट के निशाने पर सचिन का बड़ा रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
IND vs AFG: चेन्नई ODI से पहले टीम इंडिया को बड़ी मजबूती, 4.5 महीने बाद हर्षित राणा की वापसी