नई दिल्ली
हार हर टीम को मिलती है, लेकिन जब हार आदत बन जाए और उसके पीछे अपनी ही गलतियां हों, तब चिंता गहरी हो जाती है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इस वक्त उसी दौर से गुजर रही है जहां मुकाबला विपक्ष से कम और खुद की उलझनों से ज्यादा है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अब सिर्फ मैच नहीं हार रही है, बल्कि उन्हें खुद ही बिगाड़ रही है.
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG अब तक बेहद निराशाजनक रही है. यह टीम हर बार डगआउट पर कैमरा जाने पर असमंजस में दिखती है. योजनाएं हर गेंद पर बदलती हैं, खिलाड़ियों के रोल हर मैच में बदलते हैं और जैसे ही दबाव आता है, फैसले बिखर जाते हैं. IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बैठी LSG ने अपने 8 में से 6 मैच गंवा दिए हैं और लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. जाहिर तौर पर कप्तान को ही आलोचना झेलनी पड़ती है और यहां भी वही हो रहा है. पूर्व IPL कोच वसीम जाफर ने खुले तौर पर कप्तानी में बदलाव की बात कही है. उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को कप्तान बनाया जाना चाहिए ताकि पंत कप्तानी के दबाव से मुक्त होकर अपने खेल पर ध्यान दे सकें.
जाफर ने कहा बदलो कप्तान
जाफर ने कहा कि कप्तानी पंत पर बोझ बनती जा रही है. IPL 2025 में भी हमने यही देखा था, जब उन्होंने पहले 12 पारियों में सिर्फ 151 रन बनाए थे. इस साल भी उन्होंने सिर्फ एक मैच में बल्ले से टीम को जिताया है, बाकी प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है, खासकर 27 करोड़ रुपये की कीमत वाले खिलाड़ी के लिए. मुझे लगता है कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेलना चाहिए जब आप उसे आजादी देते हैं, तो वह मैच अपने दम पर जिता सकता है. कप्तानी का बोझ उस पर नहीं डालना चाहिए.
मार्करम बेहतर विकल्प
मार्करम बेहतर कप्तान हैं शांत, मजबूत और टीम से सर्वश्रेष्ठ निकालने वाले हालांकि, यह सिर्फ मेरी राय है,” अगर आप इस सीजन में पंत की कप्तानी का एक उदाहरण देखना चाहते हैं, तो KKR के खिलाफ आखिरी 5 ओवर देख लीजिए. पहल गेंदबाजी का फैसला आखिरी ओवर में रिंकू सिंह जैसे सेट बल्लेबाज के सामने दिग्वेश राठी को गेंद देना. यह दांव पूरी तरह उल्टा पड़ गया चार छक्के और मैच पलट गया 93/7 से मैच 156 के सफल चेज़ तक पहुंच गया.आज के दौर में, जब टीमें तेजी से रन बनाकर दबाव हटाती हैं, LSG ने खुद को पीछे धकेल दिया. यह तभी होता है जब टीम अपनी योजना को लेकर स्पष्ट नहीं होती और यही इस सीजन की सबसे बड़ी समस्या रही है.
27 करोड़ का दबाव
ये कहने में कोई गुरेज नहीं कि कप्तानी करते समय उनका प्रदर्शन गिर जाता है स्ट्राइक रेट और औसत दोनों कम हो जाते हैं, और उनकी स्वाभाविक आक्रामकता भी प्रभावित होती है. हालांकि, LSG में पंत का सिर्फ खिलाड़ी बनकर खेलना आसान नहीं है. वह इस टीम का चेहरा हैं 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए. IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी। इतनी बड़ी कीमत के साथ जिम्मेदारी भी आती है. उनसे उम्मीद की जाती है कि वह नेतृत्व करें, मुश्किल समय में टीम को संभालें और ऐसा लगता है कि पंत खुद भी कप्तानी करना चाहते हैं यही वजह है कि यह फैसला आसान नहीं है क्योंकि इस वक्त LSG के पास एक ऐसा कप्तान है जो नेतृत्व करना चाहता है, लेकिन एक ऐसी टीम भी है जिसे सही दिशा में नेतृत्व मिलता नहीं दिख रहा.

More Stories
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी लापरवाही, 240 CCTV कैमरे हुए बंद
लहरों पर जीता मध्यप्रदेश, एशिया कप रोइंग में दिलजोत और पूनम ने 2 कांस्य पदक किए हासिल
अस्मिता सब-जूनियर महिला हॉकी लीग में मध्यप्रदेश ने लहराया परचम, शानदार जीत के साथ फाइनल में प्रवेश