नई दिल्ली
श्रीलंका के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें जिंदा हो गई हैं. , लेकिन अब क्वालिफिकेशन का रास्ता बेहद मुश्किल समीकरणों पर टिक गया है. न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को बुधवार (25 फरवरी) को कोलंबो में 61 रन से हराकर ग्रुप-2 की तस्वीर लगभग साफ कर दी है.
इस जीत से न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +3.050 पहुंच गया, जो उन्हें इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत बनाता है. कोलंबो में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की एकतरफा जीत ने पाकिस्तान के लिए रास्ता बेहद संकरा कर दिया. अब अंक तालिका में पिछड़ने के साथ-साथ पाकिस्तान नेट रन रेट (-0.461) के मामले में भी काफी पीछे है.
क्या पाकिस्तान अब भी कर सकता है सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई?
पाकिस्तान को अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को हर हाल में हराना होगा. लेकिन सिर्फ जीत काफी नहीं, उन्हें कम से कम 70 रन से जीत दर्ज करनी होगी (मौजूदा समीकरण के अनुसार) ताकि नेट रन रेट में बड़ी छलांग लग सके.
क्या इंग्लैंड की जीत बनेगी पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद
इस पूरे समीकरण की चाबी इंग्लैंड की टीम बन गई है.इंग्लैंड को न्यूजीलैंड को हराना ही होगा. जीत का अंतर जितना बड़ा होगा, पाकिस्तान का टारगे उतना आसान होगा.अगर यह मैच बारिश से धुल गया, तो न्यूजीलैंड सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान बाहर हो जाएगा.
अगर इंग्लैंड 20 रन से जीतता है, तो पाकिस्तान को लगभग 50 रन से जीत चाहिए.
श्रीलंका पहले बल्लेबाजी कर 200 बनाता है, तो पाकिस्तान को लक्ष्य 15 ओवर से पहले हासिल करना होगा.अगर स्कोर 150 के आसपास होता है तो पाकिस्तान को 14 ओवर के भीतर जीत दर्ज करनी होगी.
तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करे?
इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच पहले होने वाला है, जिससे पाकिस्तान को अपने मैच से पहले ही स्पष्ट हो जाएगा कि उन्हें कितने रन या कितने ओवर में जीत हासिल करनी है. यानी मैदान पर उतरते समय गणित पूरी तरह सामने होगा, लेकिन उसे हासिल करना ही असली चुनौती होगी.
T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 ग्रुप 2 पॉइंट्स टेबल
1. इंग्लैंड (4 पॉइंट्स, 2 मैच, NRR +1.491)
2. न्यूजीलैंड (3 पॉइंट्स, 2 मैच, NRR +3.050)
3. पाकिस्तान (1 पॉइंट, 2 मैच, NRR -0.461)
4. श्रीलंका (0 पॉइंट, 2 मैच, NRR -2.800)
T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में ग्रुप 2 में बाकी मैच
27 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड
28 फरवरी: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
कुल मिलाकर पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की क्या संभावना है, आइए, फिर समझ लेते हैं…
अगर न्यूजीलैंड हारे तो क्या होगा?
अगर न्यूजीलैंड अपना अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ हार जाता है, तो पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड दोनों के तीन पॉइंट्स हो जाएंगे (बशर्ते पाकिस्तान श्रीलंका को हरा दे). ऐसे में बेहतर नेट रन रेट (NRR) वाली टीम आगे बढ़ जाएगी. पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड बहुत बड़े अंतर से हारे और फिर 'मेन इन ग्रीन' श्रीलंका को बहुत बड़े अंतर से हरा दे. तभी पाकिस्तान न्यूजीलैंड के शानदार नेट रन-रेट को पार कर पाएगा.
अगर पाकिस्तान श्रीलंका से हार गया तो...
अगर पाकिस्तान श्रीलंका से हार जाता है, तो वे बाहर हो जाएंगे. अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड को हरा देता है, तो पाकिस्तान श्रीलंका से खेलने से पहले ही रेस से बाहर हो जाएगा. अगर न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में श्रीलंका से जीतने पर भी बाहर हो जाएगा.

More Stories
IPL 2026: SRH vs GT मुकाबला प्लेऑफ की रेस में बना रोमांचक जंग
IPL 2026: CSK और RCB की जीत से प्लेऑफ रेस और रोमांचक, LSG और MI बाहर
सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया