ऑकलैंड
भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी नेशंस कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। न्यूजीलैंड की टीम भारत की चुनौती की किसी भी हद तक सामना नहीं कर सकी।
नवनीत कौर दिलाई शानदार शुरुआत
टीम इंडिया की जीत की नींव मैच के शुरुआती मिनटों में ही पड़ गई थी। चौथे मिनट में नवनीत कौर ने शानदार गोल दागकर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस शुरुआती बढ़त ने भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा दिया और टीम ने लगातार न्यूजीलैंड के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। मेजबान टीम बराबरी का गोल करने की कोशिश करती रही। लेकिन भारत ने हर हमले को नाकाम कर दिया।
सुनेलिता टोप्पो ने दागा दूसरा गोल
पहले क्वार्टर में बढ़त हासिल करने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अपना दबदबा जारी रखा। 15वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने शानदार फील्ड गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। इस गोल के बाद न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव और बढ़ गया। भारतीय मिडफील्ड और डिफेंस ने शानदार तालमेल दिखाते हुए विरोधी टीम को गोल करने के अवसर नहीं दिए।
पूरे टूर्नामेंट में रहा भारत का दबदबा
भारत FIH नेशंस कप 2026 में बिना कोई मैच हारे आगे चैंपियन बना है। पहले टीम इंडिया ने USA, जापान और उरुग्वे के खिलाफ एक-एक गोल के अंतर से जीत हासिल की और अपने ग्रुप में टॉप किया। फिर सेमीफाइल में चिली को 6-0 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह भारत की नेशंस कप में दूसरी खिताबी जीत है। इससे पहले साल 2022 में पहला संस्करण जीता था।

More Stories
कोरिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं अश्मिता चालिहा, रक्षिता को हराया
सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस: गुरुद्वारे में क्रिकेटर संग गुपचुप रचाई शादी, बाराती बने Arshdeep Singh
Afghanistan Qualifies for World Cup 2027: अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई, वेस्टइंडीज पर मंडराया संकट!