इंदौर
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को सीधी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में सड़क दुर्घटनाओं में रोजाना सैकड़ों गायों की मौत हो रही है। सरकार की जिम्मेदारी है कि गौशालाओं को व्यवस्थित किया जाए।
पटवारी ने कहा है कि ‘मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि एक सप्ताह के भीतर सभी गौशालाओं को दुरुस्त किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं खुद निरीक्षण करूंगा और उसका वीडियो बनाकर सार्वजनिक करूंगा।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गोरक्षा के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है, जबकि सड़कों पर बेसहारा मवेशी रोज़ दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

More Stories
राज्यसभा चुनाव के बाद BJP की कितनी बढ़ी ताकत? जानिए अब क्या है संख्या बल और NDA का गणित
झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका, निर्दलीय परिमल नथवानी की जीत से गठबंधन पर उठे सवाल
शिवसेना UBT में बढ़ा सियासी घमासान, 6 बागी सांसदों को मिली Y+ सुरक्षा, कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन