पौड़ी.
उत्तराखंड पर आपदा की दोहरी मारी पड़ी है। उत्तरकाशी के बाद अब पौड़ी में बादल फटने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सारसों चौथान थलीसैण विकास खंड में बादल फटा है। यह सड़क के किनारे नेपाली मजदूरों का टेंट लगा हुआ था।
अचानक बादल फटने की घटना में 3-4 नेपाली मलबे में दब गए। गांव वालों ने बमुश्किल मबले से निकाल कर उनकी जान बचाई। स्कूल में ग्राम वासियों ने उनकी रहने की व्यवस्था कर दी है। इनमें कुछ लोगों को गहरी चोटें आई हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है। वहीं कुछ मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने कि आशंका है।

More Stories
‘भारत को रोकने के लिए रचे जा रहे झूठे नैरेटिव’— मोहन भागवत का बड़ा बयान, देश-विदेश की ताकतों पर साधा निशाना
‘साइबर अपराधी परजीवी की तरह होते हैं’— CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, आरोपी की जमानत याचिका खारिज
IMD Alert: 80KM/H की रफ्तार से आएगा अंधड़, अगले 24 घंटे 21 राज्यों में भारी मौसम का खतरा