मुंबई,
अभिनेता करण टैकर ने आधिकारिक तौर पर थ्रिलर सीरीज स्पेशल ऑप्स के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन के लिए डबिंग शुरू कर दी है।
करण टैकर ने ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने डबिंग सेशन की एक झलक साझा की, जो प्रशंसित जासूसी थ्रिलर में उनकी वापसी का संकेत देता है।
फिल्मकार नीरज पांडे की स्पेशल ऑप्स के प्रदर्शन के पांच साल पूरे हो गये हैं,जिसने दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा और खुद को हॉटस्टार पर सबसे बड़े शो में से एक के रूप में स्थापित किया। खुफिया अधिकारी फारूक अली की भूमिका निभाने वाले करण टैकर को उनके अभिनय के लिए व्यापक रूप से सराहा गया।
शो के पांच साल पूरे होने के जश्न के साथ, स्पेशल ऑप्स सीजन 2 के बारे में चर्चा बढ़ती जा रही है।

More Stories
विवादों में रहीं आकांक्षा चमोला की ‘लॉक-अप’ में एंट्री? आरोपों के बीच एक्ट्रेस की वापसी पर चर्चा तेज
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों पर टूटीं मौनी रॉय की चुप्पी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
“पंचायत” पर नीरज घायवान की टिप्पणी: गांव की कहानी में जातीय प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल