मुंबई.
दिग्गज सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनका इमरजेंसी मेडिकल सर्विस यूनिट में ट्रीटमेंट चल रहा है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी के मुताबिक 92 साल की आशा भोसले को शनिवार को यानी 11 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया है जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। हालांकि फैंस को जबसे ये खबर मिली है सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
बता दें कि आशा भोसले का जन्म म्यूजिक फैमिली में हुआ। वह दीनानाथ मंगेशकर और शेवंती मंगेशकर है। पिता की मौत के बाद आशा भोसले ने सिंगिंग शुरू की। आशा भोसले का पहला गाना चला चला नाव बाला है फिल्म माझा बल से। उन्होंने हिंदी फिल्मों में सावन आया गाने से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में राधा कैसे ना जले, शरारा, कभी तो नजर मिलाओ और सपने में मिती है जैसे कई हिट गाने दिए।

More Stories
दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट