मुंबई,
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस ने फिल्म सिकंदर के बारे में कहा कि फ़िल्म की स्टोरी पूरी तरह से ओरिजिनल है और फ़िल्म का हर सीन हर सीक्वेंस ऑथेंटिक तरीक़े से डिज़ाइन किया गया है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म सिकंदर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और इस फ़िल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है।
ए.आर. मुरुगदॉस ने कहा, सिकंदर पूरी तरह ओरिजिनल स्टोरी है। सिकंदर का हर सीन, हर फ्रेम ऑथेंटिक तरीके से डिज़ाइन और एक्सीक्यूट किया गया है, जिससे दर्शकों को एक फ्रेश एक्सपीरियंस मिले। यह किसी फिल्म का रीमेक या अडैप्टेशन नहीं है। फिल्म की ओरिजिनैलिटी का एक बड़ा हिस्सा है इसका दमदार बैकग्राउंड स्कोर, जिसे बेहद टैलेंटेड संतोष नारायणन ने तैयार किया है। उनकी म्यूजिक इस फिल्म के एनर्जी से भरे टोन और धमाकेदार विजुअल्स को परफेक्टली मैच करती है, जिससे हर सीन का इमोशनल इम्पैक्ट और भी बढ़ जाता है। फिल्म सिकंदर आगामी ईद पर सिनेमाघरों में अपनी रिलीज होगी।

More Stories
क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, मैट डेमन बने ओडीसियस
बॉक्स ऑफिस क्लैश: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बनाम ‘पेड्डी’, प्रोड्यूसर का रिएक्शन वायरल
नागिन 7 में बड़ी गलती: लाइव एपिसोड में दिखी ब्लू स्क्रीन, मचा बवाल