नई दिल्ली
भारतीय अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही में 6.2 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी है। एक साल पहले की समान अवधि में वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत थी। चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 9.2 प्रतिशत थी।
₹11.70 लाख करोड़ है राजकोषीय घाटा
अप्रैल से जनवरी के दौरान भारत का राजकोषीय घाटा ₹11.70 लाख करोड़ रहा, जो वार्षिक लक्ष्य का 74.5% है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 63.6% पर था। सरकार की योजना चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को घटाकर जीडीपी का 4.8% करने की है, जो पिछले वर्ष 5.6% से कम है।

More Stories
Market Open Today: जोरदार तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 407 अंक उछला; निवेशकों के चेहरे खिले
जून 2026 में बैंकिंग सेवाओं पर असर, 22 से 28 जून के बीच चार दिन बैंक रहेंगे बंद
PM SVANidhi योजना: स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी 50 हजार तक लोन, लाखों लोग हुए लाभान्वित