इंदौर
भारतीय सर्राफा बाजार में महीने के पहले दिन आज, 01 अप्रैल 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. 24 कैरेट सोना एक झटके में ही 2836 रुपये महंगा हुआ है तो वहीं, चांदी के भाव में 9348 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 01 अप्रैल 2026 की सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का रेट 137005 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते कारोबारी दिन यानी 30 मार्च की शाम को 134407 रुपये था।
चांदी का रेट क्या है?
चांदी की कीमत में भी भारी उछाल देखने को मिला है. चांदी का रेट बढ़ोतरी के साथ आज 239483 रुपये किलो पहुंच गया है।
बता दें कि ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. बीते दिन यानी 31 मार्च को महावीर जयंती के अवकाश के कारण सर्राफा बाजार के रेट्स जारी नहीं किए गए थे.
आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन की तुलना में आज सोना-चांदी कितने रुपये हुआ महंगा?
| शुद्धता | सोमवार, 30 मार्च शाम के रेट | बुधवार, 1 अप्रैल सुबह की कीमतें | कितने बदले रेट | |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 146733 | 149569 | 2836 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 146145 | 148970 | 2825 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 134407 | 137005 | 2598 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 110050 | 112177 | 2127 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 85839 | 87498 | 1659 रुपये महंगा |
| चांदी (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 230135 | 239483 | 9348 रुपये महंगी |
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी शामिल नहीं होता है.

More Stories
Tata Sons में बड़ा बदलाव! चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा पद, AGM से पहले लिया बड़ा फैसला
Maruti Suzuki August Offers: अगस्त में कारों पर बंपर डिस्काउंट, Grand Vitara से Baleno तक ₹1.55 लाख तक का फायदा
Nifty 50 में बड़ा बदलाव: करीब 3 दशक बाद Wipro बाहर, BSE की हुई एंट्री