सिंगरौली
मध्य प्रदेश राज्य सेवा की अधिकारी और सिंगरौली नगर पालिक निगम की आयुक्त सविता प्रधान ने संवेदनशीलता और मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। उन्होंने कैंसर से जूझ रही मासूम बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने और उसका आत्मविश्वास लौटाने के लिए अपना मुंडन करा लिया।
दरअसल आयुक्त सविता प्रधान की मुलाकात कैंसर पीड़ित बच्ची से हुई, जो उनसे बातचीत में भावुक हो गई और कहा कि कीमोथैरेपी के कारण सिर के बाल झड़ गए हैं। इस कारण वह खुद को दूसरों से अलग और असहज महसूस करती है।
बच्ची की पीड़ा को समझते हुए आयुक्त ने उससे पूछा अगर मैं भी तुम्हारी तरह दिखूं तो क्या तुम्हें खुशी होगी। बच्ची ने मुस्कुराते हुए सहमति जताई, तो सविता प्रधान ने बिना किसी औपचारिकता के अपना मुंडन करा लिया। आयुक्त के इस कदम ने न केवल बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लौटाई बल्कि समाज को भी मानवता, संवेदनशीलता और सहानुभूति का संदेश दिया।

More Stories
भोपाल विधायक विश्राम गृह में हंगामा, पुलिस की वर्दी में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले
दिवाली के बाद मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ठंड, अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट नहीं; इंदौर में पारा 12°C पहुंचा
महू में 100 टन गोबर से बनेगा 25 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत, CM करेंगे भव्य गोशाला का लोकार्पण