
नई दिल्ली
भारतीय अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही में 6.2 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी है। एक साल पहले की समान अवधि में वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत थी। चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 9.2 प्रतिशत थी।
₹11.70 लाख करोड़ है राजकोषीय घाटा
अप्रैल से जनवरी के दौरान भारत का राजकोषीय घाटा ₹11.70 लाख करोड़ रहा, जो वार्षिक लक्ष्य का 74.5% है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 63.6% पर था। सरकार की योजना चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को घटाकर जीडीपी का 4.8% करने की है, जो पिछले वर्ष 5.6% से कम है।
More Stories
डिफेंस सेक्टर में धमाका: इंडियन आर्मी से ₹2770 करोड़ का ठेका, शेयर 5% उछला
Triumph ने Bonneville और Scrambler रेंज को अपडेट किया, जानें क्या-क्या बदला?
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, निवेशकों के लिए अहम संकेत