
रायपुर
कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आए थे। यहां आकर उन्होंने अपना 2026 वाला लक्ष्य दोहराया था। उन्होंने सुरक्षा बलों के सामने लक्ष्य रखा है कि साल 2026 तक नक्सलवाद छत्तीसगढ़ से पूरी खत्म हो जाना चाहिए। इसी सिलसिले में नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ अबूझमाड़ इलाके में हुई।
जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया और उनके शव बरामद किए। उनके पास से हथियार भी मिले हैं। कोहकामेटा थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। पुलिस को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया था।
दो नक्सलियों के शव मिले
पुलिस को खबर मिली थी कि कोहकमेटा इलाके में नक्सली हैं। नारायणपुर से DRG और कोंडागांव से STF के जवान नक्सलियों को पकड़ने निकले थे। बुधवार रात को जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे, तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी उन्हे मुंहतोड़ जवाब दिया। सुबह जवानों ने इलाके की तलाशी ली, तो उन्हें 2 नक्सलियों के शव मिले। इससे 6 दिन पहले कांकेर जिले में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया था। उस महिला नक्सली पर 8 लाख रुपये का इनाम था।
अमित शाह का अल्टीमेटम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे। उन्होंने यह बात रायपुर में एक मीटिंग में कही थी। उनके इस लक्ष्य को पूरा होने में अब लगभग 1 साल से भी कम समय बचा है। साय सरकार बनने के बाद 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है। इसलिए, नक्सलवाद को खत्म करने के लिए शाह का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
More Stories
गुटखा फैक्ट्री में GST का छापा, टैक्स चोरी के मिले साक्ष्य
छत्तीसगढ़ी भाषा के जाने-मानें हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का निधन
ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 11 साइबर ठग धराए, 7000 फर्जी सिम से UAE-नेपाल तक फैला था जाल