सरगुजा
अंबिकापुर में बीती रात एक हार्डवेयर और पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई. यह दुकान महामाया रोड पर स्थित है, जहां देर रात इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. चंद मिनटों में ही आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और आस पास की घरों व दुकानों की तरफ भी फैलने लगी. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल में घटना की सूचना दी और आस-पास के घरों से लोगों को बाहर निकाला.
वहीं मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आगजनी में करीब 50-60 लाख रुपए के सामान के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. हालांकि दुकान पूरी तरह जलकर तबाह हो गया है.

More Stories
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
दशरथ तलवार, नागिनी के स्वर्ण से कर्नाटक की बढ़त मजबूत; छत्तीसगढ़ को एक रजत और एक कांस्य
सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार – मुख्यमंत्री साय