![](https://karamveerbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/27A_109.jpg)
भोपाल
मध्य प्रदेश के तीन नागरिकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह तीनों नागरिक राखी दास, समीर मेलवानी और संजना मेलवानी है। इनमें से एक बांग्लादेश और दो पाकिस्तान से हैं।
एमपी जनगणना निदेशालय की निदेशक भावना वालिम्बे ने बताया कि मध्य प्रदेश में सीएए के अंतर्गत इन तीनों को पहली बार नागरिकता प्रमाण पत्र दिया गया है। समीर और संजना 2012 से भारत में हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहा- मोदी सरकार ने लोगों को सुरक्षा की छतरी देने के काम सीएए के माध्यम से किया है। अपने धर्म को बचाने के लिए भारत आना पड़ा भविष्य के दो नई पीढ़ियां हमारे देश का हिस्सा बन रही हैं। यह खुशी की बात है बांग्लादेश की जो महिला नागरिकता पा रही हैं उनका भी स्वागत है।
More Stories
बलबहरा मे 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में खुलासा
सनसनीखेज घटना: 17 वर्ष की नाबालिग प्रेग्नेंट लड़की ने जहर खाकर की आत्महत्या
एक बार फिर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पढ़ाया सफलता का पाठ