छतरपुर
झांसी खजुराहो नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। घटना ओटापुरवा गांव के पास सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे में मिजाजी लाल अहिरवार (45 साल), शिवम (2 साल), भावना (3 साल) की मौत हो गई है। वहीं बादल (6 साल), काजल (5 साल) घायल हो गए हैं। यह सभी भैरा गांव के निवासी हैं। यह लोग ओटापुरवा में ललता अहिरवार के यहां आयोजित कार्यक्रम में आये थे।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ये वापस अपने गांव भैरा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मिजाजी की पत्नी सुरिक्षत है। दो बच्चे घायल हो गए हैं, उनको एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी लगते ही वह बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। बताया गया है कि यह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

More Stories
भोपाल में PNG कनेक्शन का विस्तार: अब रसोई बनेगी स्मार्ट, ऐसे करें आवेदन
फिल्मी अंदाज में वारदात: 12 शहरों में 100+ चोरियां, ग्वालियर के शातिर दंपती ने मचाया आतंक
पालक की सब्जी पर हैवानियत: गर्भवती पत्नी की हत्या, सिर धड़ से अलग कर आरोपी पति गिरफ्तार