
जबलपुर
मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में लोगों की असमय मौतें भी हो रही है। ताजा मामला जबलपुर जिले का है जहां यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन यात्री की मौत हो गई और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
दरअसल हादसा बरगी थाना अंतर्गत रमनपुर घाटी के पास हुआ है। अनियंत्रित होकर यात्री बस खाई में पलट गई जिससे तीन लोग की मौत हो गई 25 लोग घायल है। बताया जाता है कि यात्री बस अयोध्या से नागपुर जा रही थी, तभी आज सुबह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार के लिखे जाने तक मृतकों के नाम पते की जानकारी नहीं मिल पाई थी।
More Stories
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में हुआ योगाभ्यास (योग संगम) का आयोजन
योग शरीर को निरोगी रखने में सहायक, इसे दिनचर्या में शामिल करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डोंगला में अत्याधुनिक तारामंडल का किया लोकार्पण