भोपाल
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह ने शुक्रवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में मैरिज गार्डन में बिजली के करेंट लगने से 3 श्रमिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
मंत्री श्री सिंह ने संबंधित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्म की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने घटना के संबंध में स्थानीय प्रशासन को आवश्यक जाँच करने और घायलों के उपचार के संबंध में निर्देश दिये हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम
पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत
बम की धमकी’ से प्रदेश में मचा हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में चली सर्चिंग