भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं भारतीय उद्योग परिसंघ (कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज – सीआईआई) के प्रेसिडेंट श्री संजीव पुरी, सीआईआई के डायरेक्टर जनरल श्री चंद्रजीत बैनर्जी, रीजनल डायरेक्टर श्री राजेश कपूर एवं श्री अनिरुद्ध चौहान ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। इस दौरान औद्योगिक विकास और परस्पर व्यापारिक सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एक्सिस बैंक, मुंबई के वाइस प्रेसिडेंट श्री संदीप ओतुरकर व अन्य अधिकारियों ने भी समत्व भवन में ही मुलाकात की। बैठक में वित्तीय क्षेत्र में सहयोग और प्रदेश में बैंकिंग सुविधाओं के आवश्यकतानुसार विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।

More Stories
एमपी के 61 युवाओं ने यूपीएससी में रचा इतिहास, सरकारी स्कूलों और कॉलेजों से पढ़कर की सबसे कठिन परीक्षा पास
मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का विद्यारंभ समारोह
यूपीएससी परीक्षा की सफलता में मध्यप्रदेश की बढ़ती उपस्थिति हम सबके लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव