राज्यपाल पटेल ने रामफल का पौधा रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पेड़ लगा कर देखभाल भी करे, राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से की अपील
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजभवन के नवग्रह उद्यान में पौधारोपण किया। उन्होंने रामफल का पौधा लगाया। राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों से भी पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्म दिवस, वर्षगांठ आदि पर एक पेड़ अवश्य लगाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के. सी. गुप्ता ने लीची का पौधा लगाया। अपर सचिव उमाशंकर भार्गव ने सिंदूर का पौधा लगाया।

More Stories
मंत्री टेटवाल ने सारंगपुर में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की
जल गंगा संवर्धन अभियान के लक्ष्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन करें सुनिश्चित : अपर मुख्य सचिव रस्तोगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्म दिवस पर किया एमपीटी कैफे कल्चर हाउस का शुभारंभ