भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने एम्स भोपाल पहुंचकर उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजन से भेंट की और मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही उपचार सुविधाओं की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने परिजनों से भी संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।

More Stories
धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन
देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर समेत MP के 7 जिलों में आज होगी बारिश: मार्च में तीसरी बार आंधी-बारिश का अलर्ट