मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली ‘अहिल्या वाहिनी’ में होंगे शामिल
माँ तुझे प्रणाम के तहत महिला प्रतिभागियों की बस को करेंगे रवाना
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 30 मई को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली “अहिल्या वाहिनी’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शौर्य स्मारक से सुबह 9 बजे शुरू होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाहन रैली तथा माँ तुझे प्रणाम योजना के तहत महिला प्रतिभागियों की बस को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री का संवाद भी होगा। वाहन रैली शौर्य स्मारक से शुरू होकर न्यू मार्केट से रोशनपुरा, डिपो चौराहा, अटल पथ से वापस होते हुए शौर्य स्मारक पर समाप्त होगी।

More Stories
सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला, परीक्षा फीस में 80% तक बढ़ोतरी—‘बेस्ट ऑफ फाइव’ भी खत्म
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों की तस्करी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई विगत तीन सप्ताह में 52 अवैध हथियार जब्त