भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय गौरव व संस्कृति के रक्षक, क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील की जयंती पर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय अस्मिता की रक्षा और माँ भारती की सेवा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील का अतुलनीय योगदान सर्वदा स्मरणीय रहेगा। उनके समर्पण, शौर्य और बलिदान की कहानियां, भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा और अपनी संस्कृति व परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

More Stories
उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट की कमी नहीं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भांडेर में किसान सम्मेलन में आज होंगे शामिल
सिलेंडर वितरण की व्यवस्था को सुचारु रखने और घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश: अपर मुख्य सचिव शमी