
भोपाल
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में बुधवार को हाटपिपल्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। तिरंगा यात्रा के साथ बजरंग चौराहा से कलश यात्रा का भी शुभारंभ हुआ।तिरंगा यात्रा हाटपीपल्या मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशेष रथ में सवार थे। सभी धर्म और समाज के लोगों ने देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह पूर्ण माहौल में यात्रा में सहभागिता की।
More Stories
सपनों को पंख देती प्रदेश सरकार की भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना
राजा हत्याकांड मामले में नया खुलासा सिलोम जेम्स ने लैपटॉप सहित अन्य सामान नाले में फेंका था, पुलिस ने ढूंढ निकाला
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन