भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के आइलैंड ईको पर्यटन क्षेत्र चारखेड़ा में निर्मित 5 टूरिज्म हट का लोकार्पण किया। उन्होंने पक्षियों के लिए निर्मित सकोरों में जल भी भरा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चारखेड़ा में पर्यटन विस्तार के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें क्षेत्रीय जनता के लिये रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का चारखेड़ा पहुँचने पर पारंपरिक जनजातीय नृत्य से स्वागत, अभिनंदन किया गया।

More Stories
डॉ. मोहन यादव: सहजता, स्पष्टता और संघर्ष से गढ़ा एक नेतृत्व
लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त
विरासत और विज्ञान का संगम डॉ. मोहन यादव के विजन में कृष्ण पाथेय-राम पथ से स्पेस टेक तक का सफर