भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीअयोध्या धाम में श्रीराम दरबार सहित आठ देवाताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होने पर आनंद व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में श्रीराम दरबार सहित आठ देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा से संपूर्ण विश्व के सनातनी आनंदित और राममय हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रार्थना की है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आशीर्वाद से हमारा भारत सदैव आलोकित होता रहे। उन्होंने भगवान श्री राम से सभी नागरिकों का जीवन सुख, समृद्धि एवं वैभव से परिपूर्ण होने की प्रार्थना भी की है।

More Stories
अमृत सरोवर से रिझोरा में लौटी हरियाली और खुशहाली
जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर में इंजीनियरिंग का कमाल: 23 मीटर ऊंचाई पर 400 टन का स्टील गर्डर लॉन्च, 12 घंटे में पूरा हुआ काम