July 8, 2024

करमवीर भारत

ताज़ा हिंदी ख़बरें

सांवेर में कल मतदान ,सामग्रियों के साथ दल रवाना

 

इंदौर
मतदान सामग्रियों का वितरण नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक  रूपवन्त सिंह ने मतदान सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांवेर में 380 मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान के लिए विभिन्न दलों को  सामग्रियों के साथ रवाना कर दिया गया है। इसी बीच वितरण व्यवस्थाओं में कई कर्मचारी ड्यूटी से अनुस्थित मिले, जिन पर  गिर सकती है गाज।  इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ओर भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

3 नवम्बर मंगलवार को सांवेर में मतदान होना है। प्रचार थम चुका है। कल सुबह 7 बजे से मतदान प्रारम्भ होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

सभी मतदान केंद्र सुविधायुक्त
मतदान के लिए प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों को सुविधायुक्त बनाया है। सभी केंद्रों पर इतना माकूल इंतजाम किया है कि किसी भी मतदाताओं को अपना वोट डालने के लिए ज्यादा इंतजार नही करना पड़ेगा। यहां तक कि लाइन में खड़े होने की नोबत भी नही आएंगी।  

सुरक्षा के कड़े  इंतजाम
शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। सांवेर में बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही  सीआरपीएफ की एक कंपनी के अलावा गोआ पुलिस की टीम  भी इस व्यवस्था में जुटी हुई है।

कलेक्टर ने लिया जायजा
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  मनीष सिंह ने सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज होना को देखते हुए मतदान केंद्रों के लिए गठित विशेष दलों को मास्क,हैंड ग्लब्ज, सैनिटाइजर आदि सामग्री वितरित की गई। इसी प्रकार चुनाव के लिए नियुक्त किये गए सामान्य प्रेक्षक रूपवन्त सिंह ने भी मतदान सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कई कर्मचारी अनुपस्थित
मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था में नगर निगम के 73 अनुपस्थित कर्मचारियों  पर होगी कार्यवाही। मतदान सामग्री वितरण प्रभारी अपर आयुक्त  श्रृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि 554 कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान सामग्री वितरण लगाई गई थी 73 कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिन पर कार्रवाई की अनुशंसा आयुक्त को गई है।

निर्भीक होकर करे मतदान
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि  मतदान के लिए सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। सभी 380  मतदान केंद्रों पर सामग्रिया पहुंचा दी गई है। इसके साथ साथ  सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ध्यान रखा गया है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है वे निर्भीकता के साथ मतदान करे।