July 8, 2024

करमवीर भारत

ताज़ा हिंदी ख़बरें

प्रभाकर केलकर ने राष्ट्रहित में दीं आजीवन सेवाएं

 

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर राव केलकर के देहांत पर दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केलकर ने राष्ट्रवादी विचार धारा में विश्वास रखते हुए आजीवन राष्ट्रहित और आमजन के कल्याण के लिए अपनी सेवाएं दीं। भारतीय किसान संघ में विभिन्न दायित्व निभाते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए सार्थक प्रयास किए। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. केलकर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।