October 6, 2024

करमवीर भारत

ताज़ा हिंदी ख़बरें

ग्वालियर-चंबल: बीजेपी 8, कांग्रेस 7 और बसपा 1 पर आगे …

 

ग्वालियर
ग्वालियर और चंबल संभाग में कुल 16 पर सीटों पर सरकार के 6 में से 4 मंत्री आगे चल रहे हैं। दूसरे राउण्ड तक के रुझानों में भाजपा 8 विधानसभाओं में आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को 7 और बसपा को केवल एक सीट पर बढ़त बरकरार है।

इन नेताओं का भविष्य पर दांव
मौजूदा उपचुनाव में इन मौजूदा मंत्री व विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। ये हैं प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, मुन्नालाल गोयल, महेन्द्र सिसौदिया, रघुराज कंषाना, जसवंत जाटव, रक्षा संतराम सिरौनिया, ओपीएस भदौरिया, रणवीर जाटव, सुरेश धाकड़, एंदल सिंह कंषाना, गिर्राज दंडौतिया, जजपाल सिंह जज्जी, कमलेश जाटव और बृजेन्द्र यादव।

ग्वालियर संभाग- कु ल 9 विधानसभाएं: ग्वालियर जिले की ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व व डबरा, दतिया में भाण्डेर, शिवपुरी में करैरा व पोहरी, गुना में बमौरी, अशोक नगर में अशोक नगर और मुंगावली शामिल हैं।

चंबल संभाग- कु ल 7 विधानसभाएं: मुरैना जिले की सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह व जौरा, भिण्ड जिले में मेहगांव व गोहद विधानसभाएं शामिल हैं।
ग्वालियर सीट पर भाजपा के प्रद्युम्न सिंह तोमर कांग्रेस के सुनील शर्मा से 3233 वोट से आगे चल रहे है। प्रद्युम्न को तीसरे राउंड तक 11791 एवं सुनील को 8558 वोट मिले है।

ग्वालियर पूर्व सीट पर भाजपा के मुन्नालाल कांग्रेस के डॉ. सतीश सिकरवार से 3186 वोटों से आगे चल रहे है। मुन्नालाल को 7615 एवं सतीश को 4429 वोट मिले है।
उधर डबरा में भाजपा की इमरती देवी तीसरे राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सुरेश राजे से 1200 वोटों से आगे चल रही हेै।

शिवपुरी की पोहरी सीट पर शुरुआती दौर में पिछड़े भाजपा के सुरेश राठखेड़ा 2576 वोट लेकर 248 वोटों से आगे है। यहां बसपा के कैलाश कुशवाह दूसरे नंबर पर चल रहे है।

करैरा में कांग्रेस के प्रागीलल जाटव भाजपा के जसवंत जाटव से लगभग 2386 वोटों से आगे चल रहे है। यहां भाजपा को 4329 व कांग्रेस को 6715 वोट मिले है।

मुरैना  से बसपा के राम प्रकाश राजौरिया 3029 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 5551 वोट मिले है। यहां कांग्रेस के राकेश मावई को 2522 व भाजपा रघुराज कंसाना को 1620 वोट मिले है। जौरा में भाजपा के सूबेदार सिंह 5844 वोट लेकर 1365 वोटों से आगे है। यहां कांग्रेस के पंकज उपाध्याय को 4479 व बसपा को 2493 वोट मिले हे।
अम्बाह से कांग्रेस के सत्यप्रकाश सखवार भाजपा के कमलेश जाटव से 559 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 4693 व कांग्रेस को 5282 वोट मिले है। यहां बसपा 1104 वोट लेकर तीसरे नंबर पर है जबकि निर्दलीय अभिनव छारी भी दम लगा रहे है।
सुमावली में भाजपा के ऐंदल सिंह पीछे हे। यहां कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह 6134 वोट लेकर 1479 के अंतर से आगे हे ऐंदल को 4655 वोट मिले है।

दिमनी में कांग्रेस के रविन्द्र सिंह भाजपा के गिर्राज दण्डौतिया से आगे है। रविन्द्र को 6266 व गिर्राज को 3372 वोट मिले है। उधर भाण्डेर में कांग्रेस के फूलसिंह 250 वोटों से आगे हैं। जबकि मेहगांव व गोहद में कांग्रेस आगे चल रही है।