July 8, 2024

करमवीर भारत

ताज़ा हिंदी ख़बरें

आगर में शिवराज का रोड शो, कांग्रेस के मुद्दे, नंगा भूखा है चौहान…

 

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास की रैली में कहा कि चुनाव में कांग्रेस के मुद्दे हैं-शिवराज सिंह चौहान नंगा-भूखा है, शिवराज सिंह चौहान कलाकार है, शिवराज सिंह चौहान नारियल लेकर घूमता है। शिवराज सिंह चौहान ने  विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं संबोधित करने के साथ ही रोड शो किए। शिवराज सिंह  रविवार को देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे ओर शामगढ़ में मां महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर के दर्शनों के बाद क्षेत्र में रोड शो किया।  चौहान इसके अलावा दिन में आगरमालवा जिले के आगर विधानसभा क्षेत्र और राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में भी पहुंचकर भाजपा के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगे। उपचुनावों के लिए आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद चुनावी सभाएं नहीं हो सकेंगी।  चौहान पिछले एक पखवाड़े तक चले चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे।