जगदलपुर.
किरंदुल-कोट्टावालसा रेललाइन पर ओडिशा के कोरापुट जंक्शन आउटर में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए है। घटना रात नौ बजे हुई। मालगाड़ी किरंदूल से लौह अयस्क भरकर विशाखापत्तनम जा रही थी।
घटना डाउन लाइन में हुई है। इस लाइन में रेल आवागमन ठप है। घटना होने से किरंदूल विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस को जड़ती स्टेशन में रोक दिया गया है। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर कोरापुट के रेल अधिकारी पहुंच गए हैं। जगदलपुर से रेल अधिकारी रवाना हुए हैं। नाइट एक्सप्रेस को अप लाइन से ही निर्धारित मार्ग या फिर रायगढ़ा विजयनगरम परिवर्तित मार्ग से भेजा जा सकता है।

More Stories
आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से बदल रही तस्वीर
जहां गूंजती थीं गोलियां, वहां अब सुनाई देती है बस की हॉर्न—ककनार घाटी बदली तस्वीर
जगदलपुर में जनजातीय खेलों का जलवा, ओडिशा ने जीता खिताब, झारखंड दूसरे स्थान पर