सूरजपुर
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के मुताबिक, घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर तीराहे पर घटी. हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि घायल महिला का इलाज अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

More Stories
ट्राइबल गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन, 9 पदक जीतने वाले असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास