
महासमुन्द
बसना विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को देर रात अचानक हार्ट अटैक आया है। बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बालाजी अस्पताल रायपुर में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
विधायक के बड़े बेटे सुमित अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11.30 बजे उन्हें हल्का चेस्ट पेन हुआ। उन्हें तत्काल बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ एनके अग्रवाल ने हृदयाघात का संदेह व्यक्त किया और बिना देर किए प्राथमिक उपचार कर एम्बुलेंस से रायपुर बालाजी रेफर किया।
चिकित्सक डॉ. देवेंद्र नायक एवं उनकी टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उन्हें मेजर हार्ट अटैक हुआ है। उनके हृदय पर 03 ब्लॉकेज बताया जा रहा है। जिनमें से एक ब्लॉकेज 100% दूसरा बाल ब्लॉकेज 90% और तीसरा ब्लॉकेज 60% बताया जा रहा है। 100% ब्लॉकेज को तत्काल उपचार कर खोला गया है, वहीं उनका इलाज अभी की जारी है। विधायक की तबीयत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक उनकी बाईपास सर्जरी करनी होगी।
More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन: लाइब्रेरी में होगी इंडोर और आउटडोर अध्ययन की व्यवस्था
रायपुर : सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय