उत्तर बस्तर कांकेर,
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार 08 मार्च को कांकेर के नया कम्युनिटी हाल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव शामिल हुए। इस अवसर महिला केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बाल विवाह विरोधी शपथ दिलायी गई। श्रेष्ठ कार्य करने वाली शासकीय तथा गैर शासकीय महिलाओं, बालिकाओं को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत लगभग 40 लाख रुपए की ऋण राशि भी वितरित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, पार्षदों, जनपद सदस्यों, सरपंचों सहित बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों तथा अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

More Stories
बिलासपुर में ईंधन का पर्याप्त भंडार, अफवाहों पर न दें ध्यान, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दी राहत
झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल