July 3, 2024

करमवीर भारत

ताज़ा हिंदी ख़बरें

तीसरी बार हिरासत में वाईएस शर्मिला, नहीं तोड़ा अनशन; अस्पताल में भर्ती करना पड़ा

 

 हैदराबाद 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की बहन और  वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की मुखिया शर्मिला रेड्डी को शुक्रवार को एक बार फिर हिरासत में ले लिया गया। वह पदयात्रा कर रही थीं जिसे रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया। पुलिस ने वारंगल में पदयात्रा की अनुमति नहीं दी थी। हालांकि वह तांग बुंद अंबेडकर प्रतिमा के पास धरना दे रही थीं। उन्होंने हिरासत में लिए जाने के बाद भी अनशन जारी रखा और तबीयत बिगड़ने की वजह से रविवार सुबह स्थानीय अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया।

वाईएस शर्मिला पदयात्रा की इजाजत ना मिलने की वजह से अनिश्चितकालीन अनशन कर रही हैं। इससे पहले भी उन्हें दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। भारत राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं ओर शर्मिला के समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई थी जिसके बाद शर्मिला को हिरासत में लिया गया था। 

शर्मिला अपनी गाड़ी में ही बैठी थीं औऱ पुलिस ने उन्हें कार सहित उठा लिया था। इसके अलावा उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया था। शर्मिला इससे पहले अपने समर्थकों के साथ पुंजागुट्टा पहुंची थीं। उनके काफिले पर बीआरएस कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने पदयात्रा की अनुमति रद्द कर दी थी। 

हाई वोल्टेज ड्रामा तब हुआ जब शर्मिल अपने काफिले की गाड़ी चला रही थीं, इसके बाद बीआरएस कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया और उनकी गाड़ी की खिड़कियां और शीशे तोड़ दिए। वाईएसआरटीपी प्रमुख को पुलिस ने रोक दिया।इसके बाद शर्मिला के समर्थकों ने उनकी कार को घेर लिया। उन्होंने खुद को एसयूवी में कैद कर दिया।