
देहरादून.
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने छात्र संघ, निकाय के साथ पंचायत चुनाव में हो रही देरी के लिए भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा युवाओं को लेकर बात तो करती है लेकिन काम के नाम पर दूरी बना लेती है। गुरुवार काे कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की बात करती है लेकिन छात्रसंघ चुनाव कराने को तैयार नहीं है।
निकाय और पंचायत चुनाव को जानबूझ कर टाल रही है। भाजपा सरकार को स्वयं पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं की बात हर मंच पर करती है और जब उनके हित की बारी आती है तो चुप्पी साध लेती है। छात्रसंघ चुनाव को क्यों लटकाया जा रहा है समझ से परे है। ऐसे में युवाओं की विकास और युवा को राजनीति में लाने की बात बेमानी लगती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में बहुत फर्क है। युवा भाजपा सरकार के चाल को समझ गए हैं।
More Stories
MSME बना भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
इस बार बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा वंदे भारत ट्रेन से नहीं होगी, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने किया साफ
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश