July 8, 2024

करमवीर भारत

ताज़ा हिंदी ख़बरें

भारत में लगातार बढ़ रहा है रिकवरी रेट, 10 लाख आबादी पर सिर्फ 89 मरीजों की मौत

 

 नई दिल्ली 
भारत में कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ताजा हालातों की जानकारी दी। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताए कि देश में कोरोना की स्थिति फिलहाल क्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि 2000 लैब्स की मदद से लगभग 11 करोड़ 17 लाख कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कुल रिकवरी रेट 92 प्रतिशत के करीब है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब से कोरोना शुरू हुआ है तबसे लेकर अब तक कुल पॉजिटिविटी रेट 7.4 है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.4 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.7 है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रति 10 लाख आबादी पर 5991 कोरोना केस हैं। प्रति 10 लाख आबादी पर 89 मृत्यु हैं, जो दुनिया के औसत 154 मृत्यु से काफी कम हैं।

राजेश भूषण ने कहा दि देश में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। जून में सिर्फ 95000 रिकवरियां थीं और अब कुल रिकवरियां बढ़कर 76 लाख हो गई हैं। अभी एक्टिव केस लगभग 5 लाख 41 हज़ार हैं जो कुल केसों का 6.8 प्रतिशत है।

केंद्र सरकार के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमने पिछले 7 हफ्तों में साप्ताहिक नए मामलों के लिए एक गिरावट देखी है। साप्ताहिक नए मामलों में बड़ी गिरावट आई है। COVID19 मामलों में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली अनावश्यक रूप से बोझ नहीं है। अस्पतालों के नेटवर्क पर कम दबाव है। कुछ राज्य ऐसे हैं जहां अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। मणिपुर में अब पिछले 2000 की तुलना में 3500 मामले हैं। दिल्ली में मामले 26000 से बढ़कर 33000 हो गए हैं। केरल में 77000 से बढ़कर मामलों की संख्या 86000 हो गई है।