July 8, 2024

करमवीर भारत

ताज़ा हिंदी ख़बरें

अर्णब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

 

मुंबई
फर्जी टीआरपी मामले में मुंबई पुलिस ने न्यूज चैनल रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अर्नब को उनके घर से हिरासत में लिया है। इससे पहले अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है।

अर्नब ने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परिवार से बात करने से रोका गया। दवा देने से भी रोका गया। इसके बाद अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई।