वास्तु शास्त्र के नियम का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या उत्पन्न होती है। इससे व्यक्ति को जीवन में धन की कमी समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों के द्वारा इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में गणपति बप्पा की प्रतिमा को रखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।
घर में उत्तर-पूर्व दिशा में सूरज या नदियों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह उपाय करने से व्यक्ति को वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है और जीवन खुशहाल हो सकता है।
इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाएं। माना जाता है कि काले घोड़े की नाल लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

More Stories
वास्तु Tips: नए घर में एंट्री लेते ही करें ये 5 काम, धन-समृद्धि से भर जाएगा घर
शनि देव को खुश करना है? घर में जरूर लगाएं ये चमत्कारी पौधा!
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की चौकी किस दिशा में रखें? जानें सही वास्तु नियम