हमास
हमास ने शनिवार को छह इजरायली बंधकों को छोड़ा। इनमें से एक बंधक ओमर शेम तोव ने आतंकियों को मंच पर चूम लिया। यह देख वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए। आपको बता दें कि इन्हें 500 से अधिक दिनों के बाद रिहा किया गया। इस घटना को लेकर ओमर शेम तोव ने विस्तार से बात की है।
उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दबाव में उन्हें चूमा। उन्हें ऐसा करने को कहा गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता ने बताया कि उन्हें यह सब करने के लिए मजबूर किया था। शेम तोव के पिता ने बताया कि उनके बेटे को किसने और किसे किस करना है। ये सब आदेश दिया गया था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोई आया और उसे बताया कि क्या करना है। उन्होंने कान टीवी से बातचीत में ये बातें कही हैं।
ओमर शेम तोव की रिहाई 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास द्वारा आयोजित आतंकवादी हमलों के एक साल से भी ज्यादा समय बाद हुई है। इन हमलों में दक्षिणी इजरायल में करीब 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 लोग अगवा किए गए थे। उनमें से एक शेम तोव भी थे। शेम तोव और अन्य दो व्यक्ति तब इजरायल के नेगव रेगिस्तान में नवा संगीत महोत्सव में बंधक बना लिए गए थे।

More Stories
इजरायल में ‘लिटल इंडिया’: जलेबी-गुलाब जामुन के साथ गूंजती है हिंदी की मिठास
कतर में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा: 6 की मौत, 1 लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ पर नई बहस: बंगाली हिंदुओं पर अत्याचार को नरसंहार घोषित करने की मांग