मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर अपने 31वें जन्मदिन के जश्न की झलक शेयर की है। तृप्ति डिमरी ने प्रकृति के बीच दोस्तों संग जश्न मनाया और कहा कि वह इससे बेहतर जन्मदिन की उम्मीद नहीं कर सकती थीं। तृप्ति ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें और क्लिप शेयर कीं, जिसमें वह केक काटती, अपने खास दोस्तों के साथ समय बिताती और प्रकृति की खूबसूरती के बीच कुछ शांतिपूर्ण पलों का आनंद लेती नजर आईं। तृप्ति ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "प्यार से घिरी हुई, खुशियों और प्रकृति की सुंदरता के बीच। इससे बेहतर जन्मदिन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।"

More Stories
कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध
धुरंधर 2 की 900 करोड़ के पार की धाक और प्रोजेक्ट हेल मेरी और उस्ताद भगत सिंह का जानें अब तक का कलेक्शन
अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर को अल्स्टर यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित और 60 साल पुराने उस शहर के किस्से ने भावुक किया