लंदन
वैसे तो आए दिन कोई न कोई अंतरिक्ष मिशन नया रिकॉर्ड बनाते रहता है. लेकिन स्पेस मिशन का एक नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है. इस मिशन में हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी सहित अमेरिका की दिग्गज महिलाएं शामिल हैं. मिशन को लीड भी मशहूर अमेरिकी अरबपति जेफ बेजोस की मंगेतर खुद कर रही हैं.
सिंगर कैटी पेरी जिस स्पेस मिशन पर जाने वाली हैं, वह जेफ बोजेस की कंपनी ब्लू ओरिजिन का मिशन है, जिसका नाम एनएस-31 मिशन है. इस मिशन की सबसे खास बात यह होने वाली है कि मिशन के लिए जाने वाले न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष यान में सभी महिलाओं का चालक दल शामिल होगा.
महिला यात्रियों की होगी टीम
यह स्पेस यात्रा एक मील का पत्थर साबित होने वाली है, क्योंकि इस मिशन का नेतृत्व 1963 के वैलेंटिना तेरेश्कोवा के एकल मिशन के बाद पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्रियों की टीम करेगी.
लोगों की बढ़ जाएगी उम्मीद
बता दें कि कैटी पेरी कैपिटल रिकॉर्ड्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली महिला कलाकार हैं. उन्होंने इस मिशन को लेकर खुशी व्यक्त की है. उन्होंने कहा,'मुझे उम्मीद है कि मेरी यात्रा मेरी बेटी और दूसरे लोगों को भी स्टार्स तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी.'
बेजोस की मंगेतर का प्लान!
मिशन का नेतृत्व जेफ बेजोस की मंगेतर और पूर्व समाचार संवाददाता लॉरेन सांचेज करेंगी. सांचेज ने ही इस प्रतिष्ठित टीम को एकत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पेरी और सांचेज के साथ सीबीएस एंकर गेल किंग, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आइशा बोवे जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हैं.

More Stories
कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध
धुरंधर 2 की 900 करोड़ के पार की धाक और प्रोजेक्ट हेल मेरी और उस्ताद भगत सिंह का जानें अब तक का कलेक्शन
अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर को अल्स्टर यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित और 60 साल पुराने उस शहर के किस्से ने भावुक किया