इंदौर
आसमान में ग्रहों की स्थिति में बड़ा उलटफेर हुआ है. कुंभ राशि में राहु, बुध और मंगल का एक साथ आना ज्योतिष शास्त्र में अशुभ संयोग माना जा रहा है. 11 अप्रैल तक का यह समय कई लोगों के लिए परीक्षा की घड़ी जैसा है. ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि जब भ्रम के कारक राहु के साथ ऊर्जा और आवेश के प्रतीक मंगल और बुद्धि के स्वामी बुध मिलते हैं, तो इंसान का सही-गलत का फैसला लेने का विवेक डगमगाने लगता है. इस दौरान आपको अपनी वाणी और फैसलों पर बहुत सोच-समझकर काम करने की जरूरत है।
क्यों है यह समय चुनौतीपूर्ण?
कुंभ राशि में इन ग्रहों की मौजूदगी मानसिक तनाव और गलत निर्णयों को बढ़ावा दे रही है. मंगल के प्रभाव से जहां गुस्सा बढ़ सकता है, वहीं बुध की युति बुद्धि को भ्रमित कर सकती है. नतीजतन, आप जो भी योजनाएं बनाएंगे, उनमें रुकावटें आ सकती हैं. उम्मीद के मुताबिक नतीजे न मिलने से निराशा हो सकती है।
राशियों पर असर
कर्क राशि: आपके लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. किसी भी कागजी काम या निवेश में सावधानी बरतें. पुराने दोस्तों से विवाद हो सकता है।
कन्या राशि: करियर के मोर्चे पर अचानक रुकावटें आ सकती हैं. ऑफिस में सीनियर के साथ तालमेल बिठाकर चलें. अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
धनु राशि: इस दौरान बिना सोचे-समझे किसी को उधार न दें, न ही कोई बड़ा फैसला लें. वाद-विवाद से दूर रहना ही आपकी भलाई में है।
मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन: इन राशियों के लिए भी यह समय मिला-जुला रहेगा. किसी को भी अपनी बात कहने से पहले दो बार सोचें. खासकर घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
बचाव के लिए क्या करें?
इस दौरान मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं. इससे बचने के लिए किसी से भी बहस करने से बचें.कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें. रोजाना सुबह भगवान गणेश की पूजा करें और पक्षियों को दाना डालें. इससे मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी।

More Stories
07 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें कौन होगा राजा और मंत्री?
06 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ