July 8, 2024

करमवीर भारत

ताज़ा हिंदी ख़बरें

04 नवंबर बुधवार का राशिफल

 

मेष:

आज आपकी राशि में खर्च योग दिखने की वजह से कुछ पैसे फालतू खर्च होते दिख रहे हैं। आज आप कुछ तरकीब लगाकर बिगड़ी हुई चीजों को सही करने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष की तरफ से भी आपको शुभ समाचार मिल सकता है। शाम के वक्‍त आपका काफी समय से रुका कोई काम बन सकता है। इससे मन में हर्ष होगा। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है और संतोष व शांति के साथ बीतेगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन और सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के माध्‍यम से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात के वक्‍त संभव है कि कुछ ऐसे लोग आपके घर आ जाएं, जिन्‍हें आप पसंद न करते हों। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:

आज दिन ऐसा है कि आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। हालांकि संतान पक्ष की ओर से अच्‍छा समाचार मिलने से मन प्रसन्‍न हो जाएगा। प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
कर्क:

आज ग्रहों के योग आपके लिए शुभ फल प्राप्‍त होने का संकेत दे रहे हैं। उत्तम संपत्ति का लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आपको संतुष्टि का भाव मन में रहेगा। यात्रा, देशाटन का लाभ होगा। शाम से लेकर रात तक मित्रों के आगमन की वजह से समय अच्‍छा बीतेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
सिंह:

आज आपके राशि स्‍वामी ऐसे योग दिखा रहे हैं कि आपके आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। कुछ परेशानियों की वजह से आपको अधिक भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है। आंखों में भी किसी प्रकार की समस्‍या हो सकती है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला प्रतीत हो रहा है और आपको रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। आज आप किसी सरकारी काम में सफलता प्राप्‍त कर सकते हैं और कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
तुला:

आज का दिन आपको प्रयासों में सफलता दिलवाने वाला है और चारों ओर खुशनुमा वातावरण रहने वाला है। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कोई बड़ी समस्‍या अब अंत की ओर आ रही है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने से आपके कुछ काम आसान हो जाएंगे। विरोधियों का नाश होगा। यात्रा का कार्यक्रम बनकर स्‍थगित हो सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जहां आपको कार्यक्षेत्र में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं आपको स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में भी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और डॉक्‍टर के पास जाने में बीतेगा। परिवार के लोग आपकी मदद के लिए खड़े रहेंगे और मित्रों की ओर से भी पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
धनु:

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे और शासन सत्ता पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। इससे आपके कई रुके कार्य बन सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्‍न होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
मकर:

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है और आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सिद्ध होंगे। जूनियर्स का भी आपको पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य का खास ध्‍यान रखें। किसी के घर आने से आपको खुशी मिल सकती है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:

आज दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई वाला हो सकता है। आपको स्वास्थ्य सुख में व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं रुपये-पैसों के मामले में भी परेशानी हो सकती है। निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति की वजह से आज आपका दिमाग थोड़ा परेशान रहेगा। गुस्‍से पर काबू रखें और धैर्य से काम लें। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सावधान रहें और विवाद से बचें। आज भाग्‍य 57 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन आपका संतान की समस्‍याओं का समाधान करने में बीतेगा। दांपत्‍य जीवन में आ रही समस्‍याओं का अब अंत हो सकता है। आज किसी से भी लेन-देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती हैं। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ  देगा।