वेलिंगटन
India vs New Zealand Test Series: भारत के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू हो रही 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान और अनुभवी स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
सेंटनर को भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते समय दाएं हाथ में चोट लगी थी. रविवार को खेले गए इस मुकाबले के बाद उनका स्कैन कराया गया, जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. इसके बाद उन्हें टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को सेंटनर की जगह टॉम लाथम की अगुवाई वाली टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. फॉक्सक्रॉफ्ट ने मई में आयरलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
अब कब तक फिट हो पाएंगे सेंटनर?
सेंटनर कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे, इसकी समयसीमा फिलहाल तय की जा रही है. न्यूजीलैंड क्रिकेट आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर अपडेट देगा. भारत के खिलाफ सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मुकाबले खेलने हैं।
कब और कहां होंगे भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट गुरुवार से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगा।
न्यूजीलैंड की टीम को वनडे सीरीज के दौरान भी चोटों की समस्या से जूझना पड़ा था. इस वजह से उसे सीरीज के दौरान अपने कुछ अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरना पड़ा. भारत ने यह वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी।

More Stories
हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे
शुभमन गिल ने खोला टीम इंडिया का बड़ा राज, प्लेइंग-11 को लेकर किया खुलासा
रजत पाटीदार का तूफानी शतक, 13 छक्के जड़कर रचा इतिहास; टीम ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर