इंदौर
सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को शहर में होने वाले लाइव कांसर्ट से पहले धमकियों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ई-मेल के जरिए मिली यह तीसरी धमकी है। इससे पहले भी महापौर कार्यालय और एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
धमकी भरा मेल मिलने की सूचना महापौर ने तुरंत पुलिस को दी। देर शाम बम निरोधक दस्ता महापौर सचिवालय पहुंचा और जांच शुरू की। करीब 45 मिनट चली जांच में सचिवालय में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। महापौर गुरुवार सुबह ही दिल्ली से लौटे हैं।

More Stories
MP में मनमाना बस किराया वसूलने वालों पर सख्ती, परमिट होगा रद्द; सीधे जब्त होंगी बसें
खंडवा में पति-पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, पत्नी की मौत; पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा
अंतर्राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग में रोहित सिंह ने दो कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को किया गौरवान्वित : मंत्री कुशवाह