मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री यादव से की सौजन्य भेंट
नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के विकास एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर की चर्चा
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
मध्यप्रदेश प्राकृतिक संपदा, समृद्ध वन संपदा और जैव-विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य में पर्यावरण संरक्षण, वन क्षेत्रों के संवर्धन, वन्य जीवों के संरक्षण तथा सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
आयुर्वेद हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
देश और प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात तकनीकी जांच, मूर्ति की गहराई मापने पहुंची टीम