रायपुर
खेती-किसानी में समय पर बीज, खाद और अन्य जरूरी सामग्रियों की व्यवस्था करना किसानों के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों की कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलखन निवासी किसान मेघमणि साहू भी इस योजना का लाभ लेकर खेती के खर्चों का बेहतर प्रबंधन कर रहे हैं। उनके लिए सम्मान निधि की राशि कृषि कार्यों के दौरान आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने में सहायक बन रही है।
मेघमणि साहू लगभग 3 एकड़ 25 डिसमिल कृषि भूमि पर खेती करते हैं। खेती ही उनकी आजीविका का प्रमुख आधार है। फसल की बुआई से लेकर अन्य कृषि कार्यों तक उन्हें बीज, खाद और विभिन्न आवश्यक सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। इन कार्यों के लिए समय पर राशि उपलब्ध होना जरूरी होता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उनके बैंक खाते में आने वाली सहायता राशि से उन्हें कृषि संबंधी खर्चों की व्यवस्था करने में सुविधा मिल रही है।
सम्मान निधि से खेती के जरूरी खर्चों में मिल रही मदद
मेघमणि साहू बताते हैं कि खेती के दौरान कई छोटे-बड़े खर्च सामने आते हैं। फसल की बुआई के समय बीज और खाद की व्यवस्था करनी होती है, वहीं फसल की देखभाल के लिए भी विभिन्न सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली राशि इन जरूरतों को पूरा करने में उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है।
योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। प्रत्येक किस्त में मिलने वाली 2 हजार रुपये की राशि से किसानों को अपनी कृषि संबंधी जरूरतों के अनुसार खर्च करने की सुविधा मिलती है।
किसानों को आर्थिक संबल दे रही सम्मान निधि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र किसानों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सीधे बैंक खाते में राशि हस्तांतरित होने से किसानों को सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल हुई है। यह राशि विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए कृषि कार्यों के दौरान आवश्यक खर्चों की व्यवस्था करने में सहायक होती है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान मेघमणि साहू की यह ‘सेवा की कहानी’ दर्शाती है कि खेती के लिए मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता किसानों के दैनिक कृषि कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उनके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती के खर्चों का प्रबंधन करने और कृषि गतिविधियों को आगे बढ़ाने का उपयोगी माध्यम बनी है।

More Stories
नियद नेल्ला नार योजना से अबूझमाड़ के ग्राम बोरानिरपी में पहली बार पहुंची बिजली, रोशन हुआ पूरा गांव
नोनी सुरक्षा योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित, डेयरी और मछली पालन से ग्रामीणों को मिल रहे आय के नए अवसर
प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मकान का सपना हुआ साकार